लिट्रा वैली पटना के अचिंत्य कश्यप ने एसजीएफआई चेस चैंपियनशिप में गाड़े सफलता के झंडे, जीते स्वर्ण पदक

Lok Bimb
1 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

पटना : अररिया में बीते 12 अक्टूबर से चल रहे एसजीएफआई शतरंज चैम्पियनशिप में राजधानी जिले के लिट्रा वैली स्कूल के  प्रतिभावान युवा शतरंज खिलाड़ी अचिंत्य कश्यप ने अपने शानदार प्रदर्शन से स्कूल और राज्य का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता के अन्डर 19 वर्ग में अचिंत्य ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। अचिंत्य ने क्लासिकल व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम  स्थान हासिल किया व स्वर्ण पदक जीता। अररिया डीएम ने अचिंत्य को पदक व प्रमाणपत्र देकर हौसला अफजाई की। अचिंत्य समेत विद्यालय के अन्य बच्चों  के लगातार बेहतर प्रदर्शन और निरंतर सफलता को सराहते हुए निदेशक अमित प्रकाश ने कहा कि अचिंत्य की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा को सही प्रशिक्षण, संसाधन और निरंतर सहयोग मिले तो हमारे बच्चे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन  अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब हमारे बच्चों की उपलब्धियों के रूप में सामने आ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment