नवीनगर रोड रेलवे गुमटी पर शराब के नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा, गेटमैन समेत तीन गिरफ्तार

Lok Bimb
2 Min Read

रफीगंज : औरंगाबाद नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे गुमटी पर शराब के नशे में हंगामा और मारपीट करने के आरोप में थाना पुलिस ने रेलवे गेटमैन समेत तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रेलवे गेट संख्या 29C/T पर कार्यरत गेटमैन प्रमोद कुमार तथा सिमरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी हाइवा चालक सरोज कुमार और अखिलेश कुमार शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी शराब के नशे में धुत होकर रेलवे गुमटी के पास आपस में मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे। उनके हंगामे के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, रेलवे गुमटी के आसपास से गुजरने वाले लोगों में भी दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें थाने लाया गया, जहां मेडिकल जांच कराई गई। जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इस संबंध में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध शराब सेवन और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment