महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग द्वारा हार्डिंग पार्क में निर्माणाधीन 05 प्लेटफॉर्म टर्मिनल का किया गया निरीक्षण

Lok Bimb
1 Min Read

हाजीपुर: महाप्रबंधकडिम्पी गर्ग द्वारा पटना जं. के समीप हार्डिंग पार्क में निर्माणाधीन 5 टर्मिनल प्लेटफॉर्म का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने फेज-1 के तहत निर्माण कार्य में आ रहे बाधाओं का जायजा लिया और उसे दूर करने का सुझाव दिया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फेज-1 में बनाए जाने बिल्डिंग/स्थायी संरचना को इस तरह बनाया जाए कि फेज-2 के निर्माण के समय में उसमें किसी प्रकार का  बदलाव न करना पड़े । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने निर्माणाधीन एफओबी का भी जायजा लिया ।

विदित हो कि हार्डिंग पार्क में 5 टर्मिनल प्लेटफॉर्म के बन जाने से पटना जं. पर बेहतर ट्रेन शेड्यूलिंग एवं टर्नअराउंड के साथ परिचालन दक्षता में वृद्धि होने से ट्रेनों के कंजेसन को कम करने में मददगार साबित होगा । इससे पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ में अप्रत्याशित कमी के साथ ही मेन लाइन पर मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन सुगम होगा । इस नए टर्मिनल में सभी प्लेटफार्म की अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी होगी तथा यह स्टेशन टर्मिनल निर्माणाधीन मेट्रो रेल, सड़क मार्ग एवं नवनिर्मित मल्टी मॉडल हब को सीधा कनेक्टिविटी प्रदान करेगा ।

Share This Article
Leave a Comment