राजमहल थाना कांड संख्या 212/26 का मामला, जयरामडांगा गांव में पुलिस ने की कार्रवाई
फातेह आलम तालझारी
राजमहल : राजमहल थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में पुलिस ने तीन प्राथमिकी अभियुक्तों के घर पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई राजमहल थाना कांड संख्या 212/26 के तहत की गई है। मामला 24 जून 2026 को दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रामावतार यादव, धर्मराज यादव और परमेश्वर यादव हैं। तीनों आरोपी हरीकिशोर यादव के पुत्र हैं और जयरामडांगा गांव, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज के निवासी हैं।
उक्त मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 118(2), 109(1), 103(1) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के घर पर विधिवत इश्तेहार चिपकाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई को हत्या के मामले में आरोपियों के विरुद्ध चल रही कानूनी प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।


