सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी, बेहतर इलाज के लिए रेफर

Lok Bimb
2 Min Read

गुड़िया मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने मारी टक्कर, दूसरी घटना में शोभा पाथर गांव का युवक घायल

बौंसी (बांका) : बौंसी प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया जानकारी के अनुसार, पहली घटना बौंसी-हंसडीहा नेशनल हाईवे पर गुड़िया मोड़ के समीप हुई। पबड़ा रामपुर गांव निवासी हीरालाल पंडित के 20 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
वहीं, दूसरी घटना में शोभा पाथर गांव निवासी मुंशी मुर्मू के 27 वर्षीय पुत्र रूपेश मुर्मू मोटरसाइकिल दुर्घटना में जख्मी हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया।लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

Share This Article
Leave a Comment