इनर व्हील व रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी द्वारा आयोजित सावन मिलन रेन एंड रिदम सम्पन्न

Lok Bimb
3 Min Read

सावन की गीतों पर थिरकी महिलाए, प्रस्तुति ने मोहा मन

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : जिले के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ स्थित केएस होटल में बीते दिन इनरव्हील क्लब ऑफ पटना सिटी एवं रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘सावन मिलन – रेन एंड रिदम’  का सफल आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील पटना सिटी की अध्यक्षा रश्मि अरोड़ा, सचिव मधु सिंह, रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन पंकज किशोर सिंह, वरिष्ठ रोटेरियन अनंत अरोड़ा, रोटेरियन रुचि, रोटेरियन रीता रस्तोगी, रोटेरियन ऋचा सिंह एवं सुप्रिया जायसवाल ने  दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन पंकज किशोर सिंह ने कहा कि सावन केवल ऋतु परिवर्तन का प्रतीक नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द, संस्कृति और सेवा भाव को मजबूत करने का अवसर भी है। ऐसे संयुक्त आयोजन दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करते हैं तथा समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करते हैं। वहीं
इनरव्हील पटना सिटी की अध्यक्षा रश्मि अरोड़ा ने कहा कि रेन एंड रिदम जैसे सांस्कृतिक आयोजन सदस्यों के बीच आत्मीयता, अपनत्व और महिला सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देते हैं। इनरव्हील और रोटरी का साझा उद्देश्य समाज में सेवा, मित्रता और सकारात्मक परिवर्तन लाना है। वरिष्ठ रोटेरियन अनंत अरोड़ा ने कहा कि रोटरी एवं इनरव्हील परिवार सेवा और संस्कार की मजबूत कड़ी हैं। इस प्रकार के पारिवारिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को संगठन के मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ सदस्यों के बीच आपसी समन्वय और एकता को भी सुदृढ़ करते हैं कार्यक्रम के दौरान सावन की पारंपरिक थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, संगीत, मनोरंजक खेल, समूह गतिविधियाँ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। अंत में आयोजकों ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा एवं सौहार्द से जुड़े संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। मंच संचालन ज्योति राठी ने किया । मौके पर रूचि अरोड़ा सुप्रिया, लता कपूर, मीनू जायसवाल, नीलम केसरी, पूजा शर्मा, रीता रस्तोगी, प्रियंका प्रसाद, सीमा प्रसाद, सुधा गुप्ता, शालू सर्राफ, तराना रस्तोगी, रोटेरियन ऋचा सिंह,सुशीला रानी, रोटेरियन सोनिया सिंह, रोटेरियन तुसी सिंह, रोटेरियन अमित सिंह, रोटेरियन मनीष सिंह, रोटेरियन शोभा शर्मा, रोटेरियन उषा देवी, रोटेरियन अंशु गौतम, बिकी शाह ,प्रज्ञा सिंह, रिकंज एवं प्रिशा आदि मौजूद रहे ।

Share This Article
Leave a Comment