नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित F-146, लक्ष्मी नगर, नई दिल्ली में बचपन प्ले स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली उच्य न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश माननीय श्री विद्या भूषण गुप्ता जी ने विद्यालय का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में शाखा निदेशक श्री गिरिक नारायण, प्रधानाचार्या सुश्री पूजा नारायण सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय की सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश श्री विद्या भूषण गुप्ता ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के व्यक्तित्व एवं भविष्य की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नई शाखा के शुभारंभ पर विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में सफल प्रयासों की कामना की।
शाखा निदेशक श्री गिरिक नारायण ने कहा कि बचपन प्ले स्कूल का उद्देश्य बच्चों को एक सुरक्षित, आनंदमय एवं सीखने के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के रचनात्मक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
प्रधानाचार्या सुश्री पूजा नारायण ने कहा कि विद्यालय बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को रोचक एवं प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ-साथ भारतीय मूल्यों और संस्कारों को भी महत्व देगा।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी विद्यालय की नई शाखा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और क्षेत्र के बच्चों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि बचपन प्ले स्कूल, लक्ष्मी नगर क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


