गोपाल विद्यार्थी
पालीगंज : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष के सफल कार्यकाल पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को भाजपा पटना जिला ग्रामीण अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में द्वारा सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत पालीगंज विधानसभा के राजीपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों अनुभवी डॉक्टर एवं चिकित्साकर्मी मौजूद रहे, जहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं। मौके पर मुख्य अतिथि सेवा मेरा योगदान कार्यकर्म के प्रदेश संयोजक पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी ने 25 वर्षों तक अंत्योदय के मंत्र के साथ गरीबों की सेवा की है। यही भाजपा का मूल संस्कार है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। यह सिर्फ शिविर नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव की पार्टी नहीं, बल्कि सेवा की पार्टी है। मोदी जी के 25 वर्ष बेमिसाल रहे हैं। पटना जिला ग्रामीण की टीम प्रत्येक विधानसभा में ऐसे सेवा कार्य कर रही है ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके।बिक्रम के पूर्व प्रत्याशी अतुल कुमार ने कहा कि राजीपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर की बहुत आवश्यकता थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण से इसका आयोजन किया है, वह सराहनीय है। हम आगे भी ऐसे जनसेवा के कार्य करते रहेंगे। विधान पार्षद सदस्य शीला प्रजापति ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र में आम जनता को स्वास्थ के प्रति जागरुकता की जरूरत है। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गांव में सैकड़ों फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यकर्म में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राज कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष तेज नारायण शर्मा, ब्रजेश सिंह, रजनीश तिवारी, लंकेश सिंह, मनोज सिंह, इन्द्रजीत कुमार, सिन्धु शाही, वंशीधर शर्मा, विरेन्द्र सिंह, उत्तम कुमार, लव कुमार, सूर्य मोहन शर्मा, राम सेवन, सूर्यदेव सिंह, पिन्टु कुमार व बिटटु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


