सीसीएल निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र को मिला “CSR लीडर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड” , साथ ही सीसीएल को मिला दो और अवॉर्ड

Lok Bimb
1 Min Read

दिल्ली : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड की एक प्रमुख अनुषंगी कंपनी ने फॉर्च्यून लीडरशिप अवार्ड्स 2026 का चौथा संस्करण में तीन प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए हैं। यह पुरस्कार समारोह नई दिल्ली स्थित रेडिसन ब्लू में आयोजित किया गया था।

सीसीएल को ये सम्मान ‘कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व’ (CSR), ग्रामीण विकास तथा समुदाय कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावशाली एवं जन-केंद्रित कार्यों के लिए प्रदान किए गए हैं। ये उपलब्धियां सीसीएल की समावेशी एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल हर्ष नाथ मिश्र को CSR के क्षेत्र में प्रभावी नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए CSR लीडर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) एक्सीलेंस अवॉर्ड और रुरल डेवलपमेंट इम्पैक्ट अवार्ड – उन्नत कृषि: स्मार्ट एग्रीकल्चर अवॉर्ड भी प्रदान किया गया। सीसीएल की ओर से श्री जॉन अमित बोदरा, प्रबंधक (सीएसआर), ने अवॉर्ड ग्रहण किया।

सीसीएल निरंतर सीएसआर, ग्रामीण विकास एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज के समग्र विकास में अपना योगदान दे रहा है।

Share This Article
Leave a Comment