राहुल सिंह बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा ने दी नियुक्ति

Lok Bimb
1 Min Read

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल सिंह को पार्टी के युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। राहुल इससे पूर्व छात्र मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कुशवाहा ने कहा कि राहुल का संगठनात्मक अनुभव युवा संगठन को नई ऊर्जा देगा। नियुक्ति पर राहुल सिंह ने नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह पद नहीं, बल्कि युवाओं की आकांक्षाओं से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने देशभर के युवाओं को मंच देने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। राहुल की नियुक्ति से छपरा-सारण में उत्साह है। भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह, एडवोकेट विकास सिंह, अरुण यादव, आकाश सिंह, सुमित कुशवाहा, मुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a Comment