नेमरा गांव पहुंचकर कांग्रेसियों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Lok Bimb
1 Min Read

सोनू कुमार सिंह

नेमरा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कांग्रेसियों ने रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ शिक्षाविद प्रोफेसर कालीपद सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और शोक-संतप्त परिवार के प्रति सद्भावना प्रकट की। उन्होंने कहा कि माँ और मृत्यु से सच इस दुनिया में कुछ भी नहीं है।
इस अवसर पर जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे और गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी के प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (इशु झा) उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment