कोटालपोखर में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, करीब 20 दुकानों की जांच

Lok Bimb
1 Min Read

मोहिउद्दीन मंसूरी कोटालपोखर

कोटालपोखर : साहिबगंज खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को कोटालपोखर क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अभिहित अधिकारी-सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, साहिबगंज के निर्देशानुसार की गई।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नौरंग देव कुमार एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से लगभग 20 दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबलिंग, निर्माण एवं उपयोग की अंतिम तिथि, भंडारण व्यवस्था तथा प्रतिष्ठानों में स्वच्छता की जांच की गई। दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने दुकानदारों को एक्सपायर्ड, बिना उचित लेबल वाले अथवा मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने तथा प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा को लेकर जिले में नियमित निरीक्षण एवं निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment