ईचागढ़- प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो पंचायत के मुखिया नयन सिंह मुंडा का निधन सोमवार को ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल में हो गया। देर रात उनके पार्थिव शरीर को अपने पैतृक गांव सोड़ो लाया गया। निधन की खबर मिलते ही सोड़ो पंचायत सहित पूरे ईचागढ़ प्रखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

निधन की खबर मिलते ही मंगलवार सुबह रांची लोकसभा के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय,सरायकेला-खरसावां जिले के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष मधुश्री महतो,जिप सदस्य ज्योतिलाल मांझी, सविता मार्डी, मालती देवगम, झींगी हेम्ब्रम, ईचागढ़ प्रमुख गुरुपद मार्डी, उप प्रमुख दीपक कुमार साव,भाजपा नेता हरेलाल महतो, मुखिया लक्ष्मी देवी, बिपिन सिंह मुंडा,गंगामानी देवी,राखोहरी सिंह मुंडा,अभिराम हेम्ब्रम, किसून किस्कू सहित हजारों ग्रामीण उनके पैतृक गांव सोड़ो पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर फूलमाला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित किए और उनके परिवार वालों को ढांढस बांधया।
मंगलवार दोपहर को मुखिया नयन सिंह मुंडा का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा नदी किनारे किया गया।
मालूम हो कि झारखंड अलग राज्य गठन के बाद हुए त्रि- स्तरीय पंचायत चुनाव 2010 में नयन सिंह मुंडा सोड़ो पंचायत के मुखिया के रुप में निर्वाचित हुए थे और उनके पत्नी सुभाषिणी देवी ईचागढ़ उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद के रुप में निर्वाचित हुए। वर्ष 2015 में महिला आरक्षण होने के कारण सोड़ो पंचायत से उनके पत्नी सुभाषिणी देवी मुखिया निर्वाचित हुए। फिर 2022 में हुए पंचायत चुनाव में सोड़ो पंचायत से नयन सिंह मुंडा निर्वाचित हुए और उनके पत्नी सुभाषिणी देवी ईचागढ़ उत्तरी भाग से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए। मुखिया नयन सिंह मुंडा सोड़ो गाँव के ग्राम प्रधान के रुप में भी पदस्थापित थे।
ग्रामीणों ने बताया कि नयन सिंह मुंडा एक मिलनसार,कर्मठ,ईमानदार और जनहित में सदैव समर्पित रहने वाले जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से न केवल सोड़ो पंचायत बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके सरल स्वभाव, समाज के प्रति समर्पण और विकास के लिए किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।
मुखिया नयन सिंह मुंडा के अंतिम संस्कार में समाजसेवी सह भाजपा नेता खगेन महतो, पप्पू वर्मा, पूर्व जिप सदस्य दल गोबिंद सिंह मुंडा,पूर्व मुखिया पंचानन पातर, झामुमो नेता गुप्तेश्वर महतो, कामेश्वर महतो,समाजसेवी राम प्रसाद महतो, फटीक चंद्र गोराई, विश्वनाथ उरांव, भाजपा नेता भूषण मुर्मू, मनोरंजन महतो, गोपेश महतो, अधिवक्ता महेन्द्र कुमार महतो,मुखिया प्रतिनिधि राम चरण सिंह मुंडा, भाजपा नेता पप्पु वर्मा, आजसू नेता भोलानाथ महतो, भगत सिंह मुंडा,जगदीश महतो,रंजन दास सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।


