अपराजिता बनीं पटना की एसपी (विधि-व्यवस्था), मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर और आलोक रंजन को भागलपुर में ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी
पटना: बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों और तैनाती में बदलाव किया है। इस तबादले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं।
जारी जानकारी के अनुसार, तीन पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और डीएसपी स्तर के 54 अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
तबादला सूची के मुताबिक, अपराजिता को पटना में पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, आलोक रंजन को भागलपुर का पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है।
पुलिस विभाग में किया गया यह फेरबदल राज्य सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव का हिस्सा है।


