पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों का किया निरीक्षण

Lok Bimb
1 Min Read

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का दिया निर्देश

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने आज समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने वाल्मीकिनगर-बेतिया-सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए रेल पटरियों, पुलों तथा प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्यों की भी समीक्षा की।

महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नरकटियागंज, बेतिया, रक्सौल एवं सीतामढ़ी स्टेशनों पर चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने कुमारबाग लोडिंग प्वाइंट का भी निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment