परसा, सारण : परसा डेरनी थाना क्षेत्र में खजौली खेत में पानी पटाने के दौरान करंट लगने से मां और 14 वर्षीय सत्यप्रकाश सिंह के बेटे की मौत के बाद आज भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष भूलन जी, मंडल अध्यक्ष अजय नाथ पूरी, सामजिक कार्यकर्त्ता अमित सिंह शैलेश गिरी, वार्ड पार्षद मोहन गिरी, राम बाबू राय मोनू सिंह गुड्डू सिंह विकास सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी पीड़ित परिवार से बात कर हर संभव मदद करने आश्वासन दिया
सभी नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह विधुत अधीक्षण अभियंता से बात कर परिवार को विभाग द्वारा मुआवजा दिलवाने की बात कही इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लोगो को भी सचेत रहना होगा और सावधानी रखनी होंगी. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और सभी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
परसा, सारण में दर्दनाक हादसा: सांसद रूडी के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रतिनिधिमंडल , बंधाया ढांढस

Leave a Comment Leave a Comment

