शैलेश सिंह
चतरा: कोयलांचल के नेता एवं सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह गुरुवार को रांची से अपने पैतृक गांव अपने सपरिवार साथ पहुंचे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और विस्थापित रैयतों ग्रामीणों में खुशी का माहौल दौर गया। इस दौरान लोगों ने प्रेम विकास को फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। गांव पहुंचने के बाद प्रेम विकास ने सबसे पहले चूंदरू मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने आम्रपाली क्षेत्र के विस्थापितों, रैयतों, मजदूरों एवं समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद वे गांव के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। गांव पहुंचने पर लोगों से मिलते हुए प्रेम विकास कुछ भावुक भी नजर आए। उनके आगमन को लेकर ग्रामीणों और समर्थकों में काफी उत्साह था।
पैतृक गांव पहुंचे प्रेम विकास, चूंदरू मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना

Leave a Comment Leave a Comment

