पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर लाठी से किया हमला, गंभीर रूप से जख्मी

Lok Bimb
1 Min Read

अमरपुर (बांका) : अमरपुर थाना क्षेत्र के डटवाटी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर छोटे भाई द्वारा बड़े भाई पर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में मोहम्मद जुम्मन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी का प्राथमिक उपचार बुधवार की संध्या अमरपुर रेफरल अस्पताल में किया गया।जख्मी मोहम्मद जुम्मन ने बताया कि घरेलू विवाद के दौरान उनके छोटे भाई मोहम्मद छोटू ने उन पर लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गए। वहीं, थाने में लिखित आवेदन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह घरेलू मामला है और वे आपस में बैठकर ही इसे सुलझा लेंगे।

Share This Article
Leave a Comment