अमरपुर (बांका) : अमरपुर थाना क्षेत्र के सिझुआ गांव में मंगलवार की रात दरवाजे पर खड़ा एक ई-रिक्शा चोरी हो गया। ई-रिक्शा चोरी होने से उसके मालिक अशोक दास के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। वह ई-रिक्शा चलाकर होने वाली कमाई से अपने घर-परिवार का खर्च चलाते थे।पीड़ित अशोक दास ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में ई-रिक्शा खरीदा था। रोजाना ई-रिक्शा चलाकर जो कमाई होती थी, उसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार की रात करीब नौ बजे उन्होंने ई-रिक्शा अपने दरवाजे पर चार्ज में लगाकर खड़ा किया और सोने चले गए।रात करीब दो बजे जब उनकी नींद खुली तो दरवाजे से ई-रिक्शा गायब था। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन ई-रिक्शा का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि ई-रिक्शा ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन था। चोरी की इस घटना से उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। मामले को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत देने की प्रक्रिया की जा रही थी।
चोरों ने चुरा लिया ई-रिक्शा; छिना रोजगार

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -

