दीपक कुमार
नालंदा । चाइनीज बुद्धिस्ट टेंपल के पूर्व प्रमुख डॉ. यू पण्यालिंकारा जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नालंदा स्थित बुद्धिस्ट चाइनीज टेंपल में किया गया ।स्मृति शेष के मौके पर बौद्ध भिक्षुओं द्वारा मंगल पाठ किया गया ।मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित उपासकों द्वारा मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने डॉ. यू पण्यालिंकारा जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी ।उन्होंने कहा कि डॉ. यू पण्यालिंकारा गरीबों ,वंचितों के मसीहा थे ।वे आजीवन नालंदा के विकास के लिए कार्य करते रहे ।वही बुद्धिस्ट चाइनीज टेंपल के प्रमुख डॉ. धम्मारत्ना जी ने डॉ. यू
पण्यालिंकारा जी के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बड़े गुरु जी ने बौद्ध धर्म के विकास के लिए काफी कार्य किया ।उनके शिष्य दुनिया के कई देश में है ।उन्होंने डॉ.पण्यालिंकारा जी को एक महान बौद्ध विचारक और बौद्ध गुरु बताया ।पुण्य तिथि के मौके पर कंबोडिया,वियतनाम ,लाओस म्यांमार ,वियतनाम सहित कई बौद्ध देश के बौद्ध भिक्षु भाग लिए और श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
मौके पर देवेंद्र उपासक ,मालती वर्मा , रामकिशोर प्रसाद ,उदय कुमार , सिंगेसर रविदास , लल्लू रविदास ,इंदु देवी , आनंद उपासक ,विजय कुमार ,बालमुकुंद प्रसाद ,अमित कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सच्चा श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।


