एससीईआरटी की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, शिक्षक संदर्शिका में आवश्यक बदलाव के दिए सुझाव
गोपाल विद्यार्थी
पटना : महेंद्रू स्थित राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में कक्षा छह की व्यावसायिक शिक्षा के तहत परियोजना गतिविधियों के बेहतर संचालन को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को संपन्न हो गई।कार्यशाला में शिक्षक संदर्शिका (टीचर गाइड) की समीक्षा करते हुए इसे अधिक सरल, उपयोगी और गतिविधि आधारित बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसका उद्देश्य शिक्षकों को कक्षा में व्यावसायिक शिक्षा की गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद करना है। कार्यशाला में अध्यापक शिक्षा संस्थानों के व्याख्याताओं, विभिन्न जिलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा प्रथम, आईपीई ग्लोबल, मंत्रा4चेंज और पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और संदर्शिका को अधिक व्यावहारिक एवं प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए।कार्यशाला की अध्यक्षता एससीईआरटी के निदेशक यतेंद्र कुमार पाल ने की। इस अवसर पर विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


