साली की सगाई के बाद सुबह जीजा-साली का शव पेड़ से लटका मिला

Lok Bimb
2 Min Read

आशीष कुमार प्रमाणिक

राँची : सोमवार सुबह एक पेड़ से जीजा-साली के शव फांसी के फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र की है। सोमवार सुबह बुंडू पुलिस माझीटोला स्थित पागला बाबा समीप एक पेड़ से लटकता हुआ जीजा-साली का शव बरामद किया है। चर्चा के अनुसार जीजा-साली के बीच अवैध संबंध थे, जिसे लेकर उनके परिजन नाराज थे। स्थानीय ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हत्या या आत्महत्या इसके पीछे पुलिस जाँच करने में जुटी है। लेकिन शवों की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें कहीं और से लाकर यहां लटकाया गया है। जिस पेड़ में दोनों का शव लटकते हुए मिला है। उस पेड़ में युवती कैसे चढ़ पायी यह भी एक चर्चा का विषय बना है। बुंडू थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। साली की सगाई में जीजा शामिल होने ससुराल आया था। जिसके बाद यह घटना घटी है।

सगाई की सुबह जीजा-साली का शव बरामद
अर्जुन पाहन अड़की थाना क्षेत्र राऊता गाँव का निवासी है। वह किसी मामले पर 6 माह पहले जेल से निकला था। अर्जुन पाहन की दो पत्नियां है। पहली पत्नी बुंडू के निउरी गाँव का है। दूसरी पत्नी राऊता गाँव का ही है। दो पत्नी की एक-एक बेटी है। रविवार को 19 वर्षीय साली आरती कुमारी की सगाई थी। सगाई में पहली पत्नी के साथ अर्जुन पाहन शामिल होने आया था। सगाई के बाद सोमवार को दोनों का शव मिला है।

Share This Article
Leave a Comment