मधुपुर संवादाता
मधुपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा वर्ष 2026 के कक्षा 10वीं का परीक्षाफल जारी होते ही सफल छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर शहर के रामयश रोड स्थित श्रीधर क्लासेस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। संस्थान के मेधावी छात्र उज्ज्वल ने 94.8% अंक प्राप्त कर न केवल शानदार सफलता हासिल की, बल्कि मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी विद्यालय में टॉप-3 में स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल पेश की। वहीं आर्या ने 82.6%, नूपुर मरोदिया ने 79%, प्रथम ने 78%, आर्यन ने 75% तथा कुंदन ने 72% अंक प्राप्त किए। इसके अलावा नूपुर, शिव, रौनक, अनन्य सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भी अच्छे अंक अर्जित कर संस्था का नाम रोशन किया। इस सफलता पर संस्थान के निदेशक अरविन्द कुमार मिश्रा ने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति सच्ची निष्ठा का परिणाम है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।


