संवाददाता भीम कुमार
महेशपुर : पाकुड़ जिले के महेशपुर में शनिवार को महेशपुर निवासी विजय वर्मा जी के निजी आवास में एक विशाल स्पेक्टीकल्ड कोबरा गेहुंआ सांप ओर 42 अंडा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया आपको जानकारी के अनुसार बता दे कि घर में कोबरा और इतनी बड़ी संख्या में अंडे मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है हालांकि विजय वर्मा ने समझदारी दिखाते हुए ना तो सांप को नुकसान पहुंचाया है और नहीं अंडे को नष्ट किए हैं तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना देकर अशरफुल शेख मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कोबरा और सभी अंडे को सुरक्षित बाहर निकाल रेस्क्यू के दौरान उन्होंने अपने सतर्कता दिखाई ताकि किसी प्रकार की कोई नुकसान ना हो कि अक्सर लोग अज्ञानता के कारण सांप और उनके अंडों को नष्ट कर देते हैं जिन्हें पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ाता है उन्होंने कहा कि इन अंडों से निकलने वाले सांप प्रकृति संतुलन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उन्होंने महेशपुर की लोगों से अपील की है कि अगर घर में सांप दिखाई देते हैं तो घबराएं नहीं और ना ही उन्हें मारे तुरंत हमें सूचना दें हम उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ देंगे


