देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारडीह-तारगाछ मोड़ स्थित शिव-पार्वती मंदिर के पास एक श्रद्धालु का मोबाइल फोन और नकद राशि चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित श्रद्धालु ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, रमेश साह, पिता स्वर्गीय पुरण साह, निवासी पंचवीर बाजार, बेगूसराय, धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वे बाबाधाम से बासुकिनाथ मंदिर होते हुए तारापीठ जा रहे थे। इसी दौरान 31 मार्च को विश्राम के समय उनका वीवो 5G मोबाइल और लगभग आठ से दस हजार रुपये नकद चोरी हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुशील महथा, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मानवीय पहल करते हुए श्रद्धालु को 7 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। ग्रामीणों ने कहा कि संकट की घड़ी में मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है। इस दौरान मुखिया खुशबू देवी, प्रमोद कुमार मंडल, सपन मंडल, निलेश मोदी, संजय चौरसिया, कामेश्वर मोदी, कपिलदेव मोदी, अनंत मोदी, निवास मोदी, सत्यम कुमार चौरसिया, रवि कुमार, सुमन कुमार, संदीप कुमार, निशान महथा, पप्पू कुमार यादव, विकास कुमार यादव, शंभू चौरसिया, सुमित चौरसिया, अजय, विश्वनाथ मोदी व अन्य मौजूद थे।
तारगाछ मोड़ पर श्रद्धालु का मोबाइल और नकदी चोरी, ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Leave a Comment Leave a Comment

