Crime News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में डांस टीचर की हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। टीचर ने छात्र से अननेचुरल सेक्स किया था।
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले में डांस टीचर सत्यमदास मानिकपुरी की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 2 महीने बाद पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी नाबालिग छात्र को घटना के 56 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे हत्याकांड को अजाम 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने दिया था। डांस टीचर ने छात्र के साथ अननेचुरल सेक्स किया था उसके बाद बार-बार उसे ब्लैकमेल कर रहा था जिसके बाद छात्र ने उसकी हत्या की।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 27 वर्षीय सत्यमदास मानिकपुरी वार्ड नंबर 26 का निवासी था। सत्यमदास एक प्राइवेट स्कूल में डांस टीचर था और उसकी शादी नहीं हुई थी। टीचर की दोस्ती करीब तीन महीने पहले एक नाबालिग छात्र से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच अप्राकृतिक संबंध बने। इसके बाद टीचर बार-बार नाबालिग पर संबंध बनाने के लिए प्रेशर डाल रहा था।
ब्लैकमेल करता था टीचर
छात्र ने जब टीचर के साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो टीचर उसे ब्लैकमेल करने लगा। टीचर कहता था कि सबके सामने उसका सच दिखा देगा। टीचर की तरफ से मिल रही लगातार धमकियों के बाद छात्र ने उसके हत्या की प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत ही छात्र ने शिक्षक को मिलने के लिए बुलाया था।
पुलिस की पूछताछ में नाबालिग छात्र ने बताया कि 17 जनवरी 2026 को उसने डांस टीचर को व्हाट्सएप कॉल किया और मिलने के लिए बुलाया। दोनों लालपुर नर्सरी के पीछे एक सूनसान जगह पर पहुंचे। छात्र ने पहले से अपने पास चाकू छिपाकर रखा था। मौका मिलते ही उसने टीचर के गले में हमले किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टीचर की हत्या के बाद छात्र ने अपने और टीचर का मोबाइल नदी में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी अपने पैतृक गांव सारंगढ़-बिलाईगढ़ चला गया। करीब दो महीने तक नाबालिग ने मोबाइल फोन पर अपराध करने के बाद बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचाव, जैसी कई चीचें सर्च की।
पुलिस कैसे पहुंची आरोपी तक
पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को एक आदमी मिला जिसने नाबागिल छात्र और डांस टीचर की दोस्ती कराई थी। उसके बाद पुलिस नाबालिग के गांव पहुंची और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। छात्र को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।


