एडवोकेट खतीजा खान शिवसेना में शामिल, दक्षिण मुंबई ब्रांच 227 की महिला शाखा प्रमुख बनीं

Lok Bimb
3 Min Read

कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुईं एडवोकेट खतीजा खान, दक्षिण मुंबई में मिला बड़ा दायित्व

मुजफ्फर हुसैन

मुंबई। दक्षिण मुंबई की प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता सह कांग्रेस की पूर्व नेत्री एडवोकेट खतीजा खान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए आधिकारिक रूप से शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। मुंबई स्थित बालासाहेब भवन में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद मिलिंद मुरली देवड़ा ने उन्हें शिवबंधन बांधकर पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर शिवसेना की वरिष्ठ नेता मीनाताई कांबली, शिवसेना डिप्टी लीडर सुनील नरसाले तथा महिला विभाग की प्रमुख नीलमताई पवार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से एडवोकेट खतीजा खान का पार्टी में प्रवेश संपन्न हुआ। समारोह के दौरान पार्टी नेतृत्व ने एडवोकेट खतीजा खान को दक्षिण मुंबई के ब्रांच क्रमांक 227 की महिला शाखा प्रमुख (महिला ब्रांच चीफ) की जिम्मेदारी भी सौंपी। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका तथा जनसंपर्क कौशल से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में महिला संगठन, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित के कार्यों को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एडवोकेट खतीजा खान ने कहा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख माननीय एकनाथ शिंदे साहेब के नेतृत्व में राज्य और आम नागरिकों के हित में किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर मैंने शिवसेना में शामिल होने का निर्णय लिया है। पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने के लिए मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्य करती रहूंगी।

इस अवसर पर शिवसेना के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित नेताओं ने विश्वास जताया कि एडवोकेट खतीजा खान के पार्टी में शामिल होने से दक्षिण मुंबई में शिवसेना का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा महिला नेतृत्व को नई दिशा के साथ मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment