ना पिता ना भाई,गरीब बेटी की शादी में फरिश्ता बनकर मदद पहुंचाई युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने

Lok Bimb
2 Min Read

मोहम्मद जमशेद

समस्तीपुर : जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नाजिरपुर पंचायत स्थित जवाहरपुर गांव वार्ड संख्या 12 में एक विधवा महिला प्रमिला देवी पति स्वर्गीय मनोहर सदा की पुत्री माला कुमारी की शादी दिनांक 1 मई 2026 को होना है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहने के कारण शादी में आ रही बाधा को गरीबों के मसीहा राजू सहनी ने दूर किया, प्रमिला देवी अपनी पुत्री माला के साथ रहती हैं, पति का पहले ही देहांत हो चुका है, जिससे परिवार अत्यधिक गरीबी में जीवन यापन कर रहा है,परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए प्रमिला देवी अपनी परेशानी गांव के वार्ड सदस्य रंजीत पासवान को बताई, जिसके बाद वार्ड सदस्य ने गरीबों के मसीहा हर‌दील‌ अजीज दानवीर युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी को इसकी सूचना दी, जिसके बाद शादी से एक दिन पहले राजू सहनी की टीम ने महिला के घर पहुंच कर राशन सामग्री,कपड़ा सहित अन्य जरूरी सामाग्री उपलब्ध कराया, मदद मिलने के बाद विधवा महिला ने राजू सहनी को आभार जताते हुए कहा कि इस मदद से बेटी की शादी संपन्न कराने में बड़ी राहत मिली है,

मौके पर श्रीराम सहनी,वार्ड सदस्य रंजीत पासवान, मनीष पासवान, अशोक पासवान,शिवजी पासवान,सतन सदा,किसन सदा, राजू सदा, दिनेश पासवान,शंभू पासवान, मदन पासवान, राज कुमार सदा, हेमंती देवी, सुनीता देवी, सहित अन्य लोग मौजूद थे,

Share This Article
Leave a Comment