अमरपुर (बांका) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अमरपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा पनियानाथ महादेव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर एवं पनियानाथ घाट परिसर की सफाई कर लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार झा उर्फ राजू झा, जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार उर्फ विक्की मिश्रा, अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता डॉ. मृणाल शेखर, जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और वंदे मातरम के गायन के साथ हुई। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर तथा घाट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। लोगों से अपील की गई कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार झा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के बीच पहुंचकर सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है।भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार उर्फ विक्की मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय रहने की बात कही।वहीं डॉ. मृणाल शेखर ने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इसके लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पनियानाथ मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान, जरूरतमंद बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -

