परसा : परसा प्रखंड के बनकेरवा गांव में स्थित शंकर भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह पर बुधवार को अखंड अष्टयाम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ बनकेरवा काटा से जलभरी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह तथा भाजपा महामंत्री संतोष शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। अखंड अष्टयाम के मुख्य पुजारी बबन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। यजमान के रूप में अभय सिंह और विजय सिंह पूजा पर बैठे और विधि-विधान से अर्चना की। जलभरी यात्रा में मुन्ना साह, मनीष कुमार, जयकिशोर जी, दीपक कुमार, अवधेश सिंह सहित गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्तिमय गीतों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल बनता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
गाजे-बाजे के साथ निकली जलभरी, बनकेरवा में धूमधाम से हुआ शंकर भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह का अखंड अष्टयाम

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -

