सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

Lok Bimb
2 Min Read

बच्चों के बीच पौष्टिक आहार व पाठ्य सामग्री वितरित, सेविका-सहायिका सम्मानित

फातेह आलम तालझारी

साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत सोमवार को साहिबगंज ग्रामीण मंडल के जयंतीग्राम भाग-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सरस्वती देवी एवं सहायिका अनीता देवी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं केंद्र में उपस्थित बच्चों के बीच पौष्टिक आहार, फल, केला, बिस्कुट, मिठाई, कॉपी, पेंसिल सहित अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बजरंगी प्रसाद यादव ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा देश के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच पर प्रकाश डाला। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने, उन्हें पौष्टिक आहार देने तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल की समस्या से भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव को अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी से फोन पर बातचीत की तथा जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद लोगों तक सेवा कार्य पहुंचाने का संदेश दिया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, मंत्री किरण देवी, बूथ अध्यक्ष राजेश रविदास, शिवनारायण मंडल, कृष्णा शर्मा, ललन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment