फातेह आलम तालझारी
तालझारी : आयुष्मान आरोग्य मंदिर वृंदावन के अंतर्गत मांझी टोला गांव में आयोजित टीकाकरण सत्र का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। पर्यवेक्षण के दौरान सीएचओ एस्टर हेंब्रम एवं सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार ने टीकाकरण सत्र की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान एएनएम तरेशा मुर्मू, सहिया साथी मेरी कर्मकार एवं सहिया मोनिका टुडू द्वारा गांव के लाभार्थियों को टीकाकरण स्थल पर बुलाया जा रहा था। स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती माताओं एवं शिशुओं को निर्धारित टीकों का लाभ दिलाने के साथ-साथ आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया।
टीकाकरण के लिए पहुंचे ग्रामीण अपनी बारी का शांतिपूर्वक इंतजार करते दिखे। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लाभार्थियों को टीकाकरण के महत्व और आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई। मौके पर सत्र को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया। टीकाकरण सत्र के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी और लाभार्थियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिली।


