रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर ने बिहार की चेस प्रतिभा को सराहा और किया प्रोत्साहित  

Lok Bimb
1 Min Read

ग्रैंडमास्टर ने खेला एक साथ छत्तीस खिलाड़ियों से, मात्र तीन ड्रा

  गोपाल विद्यार्थी

पटना : जिले के पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में सोमवार को रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने बिहार के छत्तीस युवा खिलाड़ियों के साथ एक साथ शतरंज के मुकाबले खेल कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मुकाबले में बिहार के छोटे छोटे नौनिहालों ने ग्रैंडमास्टर को चुनौती दी। तीन घंटे तक चले इस मुकाबले में तीन खिलाड़ी   अपने मुकाबले ड्रा करने में सफल रहे। मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। मुकाबले की समाप्ति के उपरांत सभी प्रतिभागियों को ग्रैंडमास्टर द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही , ड्रा करने वाले तीनों खिलाड़ियों कुमार सृजन, पटना, अभिजीत कुमार, भागलपुर एवं अभिमन्यु कुमार, पटना को ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने पुरस्कृत किया।

Share This Article
Leave a Comment