बिक्रम में मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकू से पिता पुत्र पर किया हमला, पिता की मौत पुत्र जख्मी

Lok Bimb
2 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

बिक्रम : थानाक्षेत्र के अराप गांव में रविवार की देर रात दो पक्षों में हुए मामूली विवाद खूनी ज़ंग में उस वक्त तब्दील हो गया, जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता और पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया | हमले में पिता की मौत हो गई एवं पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अराप गांव के रमाकांत पासवान का पुत्र गोलू कुमार रात्रि पहर बाजार में समान लेने निकाला था। इसी बीच गांव के सरयुग सिंह से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। बताया जाता है कि आरोपित सरयुग सिंह  द्वारा गोलू पर अचानक चाकू से वार किया गया। जख्मी गोलू अपने घर की ओर भागने लगा।घर के बाहर गोलू के पिता रमाकांत पासवान जैसे ही निकले आरोपित सरयुग सिंह ने उनपर भी चाकू से प्रहार किया।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों जख्मी को दतियाना सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने जख्मी रमाकांत पासवान को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल छा गया ।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना में  लिखित आवेदन प्राप्त  हुआ है। आरोपित सरयुग सिंह उर्फ नन्हें सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।उक्त घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment