खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, वॉलीबॉल और कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले तय

Lok Bimb
1 Min Read

गोपाल विद्यार्थी 

बिक्रम : छू लो आसमान फाउंडेशन की ओर से पार्वती हाई स्कूल, बिक्रम के खेल मैदान में सोमवार को खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पालीगंज डीएसपी-2 पंकज शर्मा, बिक्रम थानाध्यक्ष सोनू कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल कुमार एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल और कबड्डी के रोमांचक मुकाबले हुए। वॉलीबॉल में नौबतपुर, कोपा, बेरर और विशनपुरा की टीमों ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं कबड्डी में पंगा बॉयज, बिहटा, अंधेरी मठिया और कोपा किंग्स की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।फाउंडेशन के संयोजक ज्योत प्रकाश ने बताया कि मंगलवार, 10 नवंबर को महाकुंभ का समापन होगा। दूसरे दिन बालक-बालिका एवं दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकसी के मुकाबले भी होंगे। मौके पर कान्हा, प्रकाश, अतुल गांधी, रवि कुमार, अंकित सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

Share This Article
Leave a Comment