रोहित कुमार
चकाई : चकाई प्रखंड के प्लस टू टीडी बनवासी विकास उच्च विद्यालय बिचकोड़वा के संस्थापक स्वर्गीय टिपन दास के बड़े पुत्र, विद्यालय के सेवानिवृत कर्मी एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मौजी लाल दास का गुरुवार संध्या 5:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया है जिसके लेकर बिचकोड़वा हाई स्कूल के सभी विद्यालय परिवार बहुत दुखी हैं एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए हम लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके सब परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। विद्यालय परिवार की ओर से उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार, मो सादिक मासूम, बिनोद कुमार मांझी, कुमारी अर्चना मौर्या, बिंदु कुमारी, मनुज कुमार झा, रामानंद पाण्डेय, सुमन कुमार, मो शम्सुद्दीन, मौ शहाबुद्दीन, डोली कुमारी, प्रीति , रंजना कुमारी, उदय शंकर, मंटेश्वर सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने 2 मिनट मोड रखकर विनम श्रद्धांजलि दी इस मौके पर प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि हम सब उनके साथ पढ़े लिखे और इसी स्कूल में नौकरी पाया उसे समय उनका बहुत प्यार आशीर्वाद हम पर मिला और आज हम लोग के बीच से चले जाने से काफी दुखद है आज नहीं लगता है कि वह हम लोग को छोड़कर चले गए हैं बड़ा नेक दिल के इंसान एवं हंसमुख थे.


