पटना में रोटरी क्लब की ‘हेड क्रंचर’ क्विज प्रतियोगिता संपन्न, विद्यार्थियों को मिला वित्तीय साक्षरता का मंत्र

Lok Bimb
2 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

पटना : रोटरी क्लब ऑफ पटना चैरिटेबल सोसाइटी ने ग्रे मैटर के सहयोग से भारतीय नृत्य कला मंदिर में हेड क्रंचर 2026–27 अंतर-विद्यालय क्विज और वेल्थ प्रूडेंस पेप टॉक का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार व प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रोटेरियन अंतरा मित्रा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर व्यावहारिक जीवन, वित्तीय साक्षरता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने प्रेसिडेंट-इलेक्ट रोटेरियन अरिजित मित्रा के साथ मिलकर इस भव्य प्रतियोगिता का कुशल समन्वय किया, जिसमें पटना के 20 प्रतिष्ठित स्कूलों के कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पटना विमेंस कॉलेज के डीन आलोक जॉन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रो. पंकज और आदि चित्रगुप्त फाइनेंस लिमिटेड के ज्ञान मोहन ने छात्रों को करियर और वित्तीय जिम्मेदारी के गुर सिखाए।साथ ही रोटेरियन वैभव ठाकुर और रोटेरियन अनुज राज ने युवाओं को रोटरी की सामाजिक सेवा पहलों से रूबरू कराया। मौके पर मुख्य अतिथि डीआईजी जयंत कांत, क्विज मास्टर हरि गोविंद, कुमार गौतम, सनी अग्रवाल, अमलेश कुमार, रेखा कुमारी, अनुपम प्रियदर्शी, गौरव कुमार, अमित कुमार और अमित सिंह समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।इसके साथ ही रोटेरियन व उनके जीवनसाथी शैलेंद्र सिन्हा, रोटेरियन व उनके जीवनसाथी टी. एन. गामी, रोटेरियन दंपत्ति मिथिलेश मंडल, रोटेरियन तुहिन शंकर, रोटेरियन सोनाली किशोर, रोटेरियन सैकत सेन गुप्ता, रोटेरियन आर. के. पोद्दार, रोटेरियन रंजीत राम व रोटेरियन एण श्रुति राम और रोटेरियन व उनके जीवनसाथी अभिषेक अपूर्व (चाणक्य) सहित रोटरी क्लब के कई वरिष्ठ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतियोगिता के समापन पर उन्होंने बताया कि शानदार प्रदर्शन करने वाली डीएवी बीएसईबी, सेंट कैरेंस हाई स्कूल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल और लोयोला हाई स्कूल की टीमों को ट्रॉफी के साथ कुल ₹33,000 की नकद पुरस्कार राशि दी गई, जो स्वर्गीय असीम कृष्ण मित्रा, स्वर्गीय मीरा मित्रा, स्वर्गीय अभास कुमार मित्रा एवं स्वर्गीय दीप्ति मित्रा की स्मृति में प्रदान की गई।

Share This Article
Leave a Comment