फातेह आलम तालझारी
तालझारी : तालझारी थाना कांड संख्या 129/26, दिनांक 11 अगस्त 2026, धारा 69/82 BNS के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त होपन हांसदा, पिता चमडोल उर्फ मंगल हांसदा, निवासी लोहंडा, थाना जिरवाबाड़ी, जिला साहिबगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय, राजमहल भेजा। पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति इस मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए राजमहल भेजा गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


