सीपीएस में ग्रीन डे, राखी व सावन महोत्सव आयोजित, बच्चों ने दिखाई हुनर

Lok Bimb
2 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

नौबतपुर : स्थानीय कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सावन को लेकर जूनियर विंग के बच्चों के लिए ग्रीन डे व राखी मेकिंग प्रतियोगिता तथा सीनियर विंग के बच्चों के लिए सावन महोत्सव का आयोजन किया गया | गुरुवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने बैगलेस डे की गतिविधियों के माध्यम से अलग अलग वस्तुओं के महत्व को समझा और अपने संस्कृति, संस्कार, प्रकृती व आसपास के परिवेश से जुड़ी अनेक जानकारियां लहासी की | नन्हें मुन्ने बच्चों ने अलग अलग भूमिकाओं को बड़े ही सहज, मासूम व आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया | उनकी मनमोहक प्रस्तुति और उत्साह पूरे कार्यक्रम को जीवन्त और यादगार बना रहे थे | बच्चों की सक्रिय भागीदारी, रचनात्मकता और सीखने की जिज्ञासा देख सभी ने जमकर सराहना की | वहीं सावन महोत्सव में सीनियर विंग के  बच्चों ने सावन की सुंदरता और भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं ब्रह्माकुमारी दीदी सोनी द्वारा स्कूल के व्यवस्थापक सोनी शेखर को राखी बांध कर प्रेम और विश्वास का परिचय दिया। बच्चों ने सावन में होने वाली बारिश, धान की रोपाई और किसानों द्वारा बादलों एवं वर्षा का बेसब्री से इंतजार करने के दृश्य प्रस्तुत कर ग्रामीण जीवन की सुंदर झलक दिखाई। कार्यक्रम में सावन की कांवर यात्रा तथा रक्षाबंधन के पर्व को भी विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने विभिन्न बसों के ड्राइवरों को राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त किया और अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के लिए उनसे सहयोग एवं सुरक्षा का संकल्प लिया।पूरा विद्यालय परिसर सावन की हरियाली, संस्कृति, भाई-बहन के प्रेम और किसानों के जीवन की झलकियों से जीवंत हो उठा।

Share This Article
Leave a Comment