नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया. इस अवसर पर स्कूली बच्चियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी बांधीं. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो भी साझा किया. जिसमें पीएम मोदी स्कूली बच्चों से राखी बंधवाते और उनसे बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं और सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कुछ तस्वीरें साझा की. जिसमें पीएम मोदी स्कूली बच्चियों और छात्राओं से अपनी कलाई पर राखी बंधवाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी बच्चों से बातचीत करने भी नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षा बंधन के जश्न की कुछ यादगार झलकियां, यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे. यह सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाए.
प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों और छात्रों के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बंधवाने के बाद पीएम मोदी ने बच्चों से बातचीत भी की. जिसकी एक वीडियो क्लिप पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की. पीएम मोदी वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 7, एलकेएम में आज रक्षाबंधन के जश्न के दौरान हाई-फ़ाइव, मुस्कान और बहुत कुछ.
प्रधानमंत्री आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का जश्न मनाते हुए पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की. इस दौरान स्कूली बच्चियां काफी खुश नजर आईं. इसी दौरान एक छोटी बच्ची ने पीएम मोदी से एक ऐसे सवाल पूछा जिसे सुनकर पीएम मोदी ने बड़ी शालीनता से जवाब दिया. छोटी बच्ची ने पीएम मोदी ने पूछा आपका बचपन का सपना क्या था, इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया आप लोगों से मिलने का. ये सुनकर सभी बच्चियां खिलखिला कर हंसने लगी.
इससे पहले शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है.
पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, रक्षाबंधन के अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.
पीएम मोदी ने स्कूली बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Leave a Comment Leave a Comment

