एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

Lok Bimb
1 Min Read

गोपाल विद्यार्थी 

नौबतपुर : पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड के चिरौरा  स्थित उमा भारती इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी माँ के सम्मान में पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने कहा कि माँ के नाम एक पेड़ लगाना महज प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि प्रेम, कृतज्ञता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव है। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न पौधे लगाए तथा उनके नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।विद्यालय प्रबंधक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। ऐसे अभियान विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

Share This Article
Leave a Comment