पूर्व सांसद आर के सिन्हा का जन्मदिन पर पटना महावीर मन्दिर में भण्डारा आयोजित

Lok Bimb
1 Min Read

जिले के अन्य जगहों पर भी हुए कार्यक्रम, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना

गोपाल विद्यार्थी

पटना :
भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आर के सिन्हा का मंगलवार को धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। मौके पर पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में भंडारा का आयोजन कर हजारों की संख्या में महिलाएं,बुजुर्ग एवं बच्चो को भोजन कराया  गया। इसके अलावा पटना के कई इलाकों में भी भाजपा के कार्यकर्तांयो ने विभिन्न कार्यकम का आयोजन कर उनके शीघ्र उत्तम स्वास्थ की कामना की | मौके पर अभिषेक सिंह,राजीव रंजन श्रीवास्तव , बख्तियारपुर से सुधीर कुमार , पूर्व मुखिया कुर्जी सुधीर कुमार सिंह , वार्ड 20 के पार्षद पति अभिजीत कुमार , राजीव रंजन , राज्यवर्धन , प्रियरंजन , चंदन , संजय सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment