कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक, पांच साल की बच्ची समेत पिता घायल

Lok Bimb
1 Min Read

अमरपुर : अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर मेढ़ियानाथ पुल के समीप गुरुवार सुबह अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक और उसकी पांच वर्षीय बेटी जख्मी हो गई।घायलों की पहचान संग्रामपुर गांव निवासी पवन रजक और उनकी पुत्री जाह्नवी कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. दिवाकर सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया।मिली जानकारी के अनुसार, पवन रजक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से अमरपुर से अपने गांव संग्रामपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मेढ़ियानाथ पुल के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उपचार कर रहे चिकित्सक ने दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

Share This Article
Leave a Comment