जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण और रक्तदान शिविर लगाएगी महिला इमदाद कमिटी

Lok Bimb
1 Min Read

लेडी गवर्नर सबीहा हसनैन की अध्यक्षता में बैठक, मेडिकल कैंप और बच्चों के शैक्षणिक उत्थान पर भी चर्चा

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : बिहार लोक भवन में गुरुवार को लेडी गवर्नर श्रीमती सबीहा हसनैन की अध्यक्षता में महिला इमदाद कमिटी की आम सभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें कमिटी के आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल और स्वेटर वितरण, मेडिकल कैंप, आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने पर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही स्लम क्षेत्रों के गरीब बच्चों के शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए विशेष पहल करने पर भी जोर दिया गया। लेडी गवर्नर ने मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार और लोक भवन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण शिविर को उपयोगी एवं सराहनीय बताया। बैठक में महिला इमदाद कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य तथा बिहार लोक भवन के अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि लेडी गवर्नर इस कमिटी की पदेन अध्यक्ष होती हैं।

Share This Article
Leave a Comment