करम महोत्सव पर बड़ा चुनचुड़िया में एनवाईके डांस ग्रुप की हुई प्रस्तुति, जमकर झुमे दर्शक

Lok Bimb
2 Min Read

ईचागढ़ : ईचागढ़ प्रखंड के तुता पंचायत अंतर्गत बड़ा चुनचुड़िया गांव में मंगलवार को करम पर्व के शुभ अवसर पर करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन करम चांद गोप एवं ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में करम पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। आयोजकों के अनुसार, करम महोत्सव के दौरान एनवाईके डांस ग्रुप, आदित्यपुर की ओर से डांस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी अरूण कुमार मांझी तथा प्रखंड उप प्रमुख दीपक कुमार साहू उर्फ नेका साव , विशिष्ट अतिथि मुखिया प्रतिनिधि राम चरण सिंह मुण्डा ,ग्राम प्रधान नगेन सिंह मुण्डा,पंचानन पातर, करम चांद गोप भीष्म देव महतो आदि ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि करम पर्व प्रकृति, भाई-बहन के स्नेह और पारंपरिक सामाजिक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अपने संस्कारों व संस्कृति को बचाए रखें।कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति से क्या बुजुर्ग क्या युवा सभी नाचते, झुमते डांस का आनंद से अभीभूत देखें गए। मौके पर ईचागढ़ थाना के एस आई सुधांशु कुमार, एएसआई कुलदीप लकड़ा ,समाज सेवी दिलीप कुमार दास,छुटु सिंह मुण्डा, जीतेन सिंह,मिहीर सिंह,गौर सिंह मुण्डा,मजनु मंडल, विस्थापित नेता नारायण गोप सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment