ईचागढ़ : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चोगा के शिक्षक सहदेव उरांव के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक उमाकांत महतो ने की, जबकि मंच संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक कमलाकांत महतो द्वारा किया गया। इस विदाई समारोह में बारदाडीह, सोड़ो, पहाड़पुर, मातकमडीह और आदरडीह समेत कई अन्य विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान प्राथमिक विद्यालय चोगा की सहायक अध्यापिका कल्याणी महतो ने सेवानिवृत्त शिक्षक सहदेव उरांव को गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित पवित्र ग्रंथ ‘रामचरितमानस’ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी ठाकुर दास महतो, प्रभात महतो, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष-सचिव और कई गणमान्य लोगों के साथ-साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहकर शिक्षक के प्रति अपना आभार और सम्मान प्रकट किया।
प्राथमिक विद्यालय चोगा के शिक्षक सहदेव उरांव को दी गई भावभीनी विदाई

Leave a Comment Leave a Comment

