सोनाहातू बाजार में फूड सेफ्टी की टीम ने मारी रेड, 2 का चालान, 3 को नोटिस

Lok Bimb
1 Min Read

सोनाहातू : सोनाहातू बाजार में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फूड सेफ्टी ऑफिसर मनोज कुमार की टीम अचानक बाजार में पहुंच गई। टीम को देखते ही कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। फूड सेफ्टी ऑफिसर मनोज कुमार ने बताया कि यह छापेमारी डीसी रांची और एसडीओ बुंडू के सख्त निर्देश पर की गई है। टीम ने बाजार की करीब 10 दुकानों में घुसकर एक-एक सामान की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान जो नजारा सामने आया, वह चौंकाने वाला था। कई दुकानों में साफ-सफाई नाम की कोई चीज ही नहीं थी। खाने के सामान को गंदे तरीके से रखा गया था। गंदगी और खाने के सामान के साथ लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान 2 दुकानदारों का मौके पर ही चालान काटा गया, जबकि 3 दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

Share This Article
Leave a Comment