मोहनपुर के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के चावल की अनियमित आपूर्ति का मामला उठा, DSE को सौंपा आवेदन

Lok Bimb
2 Min Read

देवघर। मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत चावल की अनियमित आपूर्ति, समय पर चावल नहीं मिलने और कथित कालाबाजारी की शिकायत को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE), देवघर को आवेदन सौंपा गया है। शिकायत में बताया गया है कि चावल की समय पर आपूर्ति नहीं होने के कारण कई विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने में परेशानी हो रही है। इससे विद्यार्थियों को भी निराशा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक फिलहाल अवकाश पर हैं। आवेदन सौंपने वाले व्यक्ति ने फोन पर उनसे बातचीत की, जिसमें DSE ने मोहनपुर प्रखंड का क्षेत्र बड़ा होने और वहां समस्याएं होने की बात स्वीकार की। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। आवेदन के माध्यम से विद्यालयों में चावल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, कथित कालाबाजारी की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। आवेदनकर्ता ने कहा कि बच्चों के हक का भोजन किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। बच्चों के अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए इस मुद्दे को लगातार उठाया जाता रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment