तमाड़ में रांची स्पिक्स की प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न

Lok Bimb
1 Min Read

तमाड़। प्रखंड संसाधन केंद्र, तमाड़ में बुधवार को रांची स्पिक्स -2026 की प्रखंड स्तरीय चयन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें संकुल स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं ने हिंदी और अंग्रेजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में एसडीओ बुंडू, बीडीओ तमाड़, सीओ तमाड़ और उपप्रमुख तमाड़ ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। अधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगिता बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और बोलने का कौशल विकसित करने का बेहतर मंच है।

बीपीओ मोहम्मद मुमताज आलम और डीडीओ पशुपति कुमार सिंह ने भी बच्चों को मेहनत के लिए प्रेरित किया। चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक नोडल शिक्षक भगीरथ हजाम, संकुल नोडल शिक्षक अर्जुन महतो सहित शिक्षक एवं बीआरसी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment