देवघर :जसीडीह थाना क्षेत्र के ग्वालबदिया पंचायत अंतर्गत पुनासी के बाघमारी गांव में 13 अक्टूबर की रात चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा खोलकर नकदी, चांदी के आभूषण, बर्तन और महत्वपूर्ण कागजात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने जसीडीह थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, बाघमारी निवासी सहेन्द्र भोक्ता (32 वर्ष), पिता सोभी भोक्ता, ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11:45 बजे आहट सुनकर उनकी नींद खुल गई। उठकर देखने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला, जबकि अन्य दो कमरों के दरवाजे बाहर से बंद थे। पीड़ित के मुताबिक, घर में अनजान लोगों के प्रवेश की आशंका होने पर उन्होंने शोर मचाया। इसी दौरान उन्होंने कुछ लोगों को आंगन के रास्ते भागते देखा। आवेदन में पीड़ित ने भाग रहे लोगों में से एक की पहचान वैजनाथ यादव (लगभग 50 वर्ष), पिता स्वर्गीय बाढ़ु यादव, निवासी पड़रिया, थाना जसीडीह के रूप में की है। उसके साथ चार अन्य अज्ञात लोगों के भी होने की बात कही गई है। पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि घर से करीब 40 भर चांदी के आभूषण, 15 हजार रुपये नकद, कुछ बर्तन और जरूरी कागजात चोरी हुए हैं। घटना के बाद इलाके में चोरी को लेकर चर्चा है।इस संबंध में जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाघमारी गांव में घर का दरवाजा खोलकर चोरी, जेवर व नकदी समेत हजारों की संपत्ति चोरी

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -

